फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   lawyers will be on strike today

वकील आज हड़ताल पर रहेंगे

Mon, 08 Apr 2019 11:58 PM IST
हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Mon, 08 Apr 2019 11:58 PM IST
विज्ञापन
lawyers will be on strike today
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक
बार एसोसिएशन आम सभा की बैठक सोमवार को हुई। इसमें अधिवक्ता शहाब हसन शाबू पर हुए हमले के आरोपियों की गिरफ्तारी न होने से नाराज वकीलों ने मंगलवार को हड़ताल पर जाने का निर्णय लिया है। अध्यक्षता कर रहे बार एसोसिएशन अध्यक्ष पीके मिश्रा ने कहा कि 24 घंटे में आरोपी गिरफ्तार नहीं हुए तो अधिवक्ता लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे।
विज्ञापन

अधिवक्ता शहाब हसन शाबू ने अन्य कई अधिवक्ता साथियों के हस्ताक्षरयुक्त प्रार्थना पत्र बार एसोसिएशन को दिया था। उन्होंने बताया था कि पिछले सप्ताह रास्ते में घात लगाकर बैठे मोहल्ले के लोगों ने उनसे और परिजनों से गाली गलौज कर हमला कर दिया था। आरोपी मारपीट कर अधिवक्ता की सोने की चेन भी लूट ले गए। घटना में अधिवक्ता की पुत्री को भी चोट लगी। पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ  थाना कोतवाली देहात में नामजद रिपोर्ट भी दर्ज कराई, लेकिन आरोपी खुलेआम घूम रहे हैं और सुलह न करने पर जान से मार डालने की धमकी दे रहे हैं। शहाब हसन के मसले पर अध्यक्ष और मंत्री समेत कई वकीलों ने पुलिस अधिकारियों से बीते सप्ताह मुलाकात भी की थी, लेकिन कोई हल नहीं निकला। इस मसले पर सोमवार को पुन: बैठक बुलाई गई। वकीलों ने कहा कि अधिवक्ता के साथ मारपीट की गई। फिर भी पुलिस कार्रवाई नहीं कर रही। वकीलों ने आंदोलन करने की मांग रखी। अधिवक्ता रामप्रताप सिंह यादव, अहमर हुसैन, दिग्विजय सिंह सिकरवार, रामप्रताप सिंह पल्लू, मोहम्मद सलीम, कुलदीप यादव, केके सिंह आदि शामिल रहे। बार एसोसिएशन अध्यक्ष पीके मिश्रा ने कहा कि मंगलवार को सभी अधिवक्ता न्यायिक कार्य से विरत रहेंगे। पुलिस अधीक्षक को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया। संचालन महामंत्री जेपी त्रिवेदी ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed