{"_id":"5c5730c0bdec22737d20c678","slug":"jwellery-and-cash-theft-from-farmer-house","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर से नगदी और जेवर चुराए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर से नगदी और जेवर चुराए
Sun, 03 Feb 2019 11:49 PM IST
gaurav gaurav
हरदोई
हरदोई
Published by: gaurav gaurav
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:49 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अतरौली थाना क्षेत्र के सोनिकपुर गांव में शनिवार रात चोरों ने किसान के घर में नकब काट दी। घर में रखी नगदी और जेवर चुरा लिए। रविवार सुबह घर से कुछ दूर खाली बक्सा पड़ा मिला। पीड़ित ने थाने पहुंचकर पुलिस को मामले की तहरीर दी।
विज्ञापन
सोनिकपुर गांव निवासी अलीजान पुत्र मौला ने बताया कि शनिवार रात वह बेटे अतीक के साथ घर में था। नकब काटकर अंदर घुसे चोर बहू सोफिया पत्नी अतीक और जैनम पत्नी लतीफ के कमरे में पहुंच गए। चोरों ने अलमारी और बक्से का ताला तोड़कर उसमें रखा सोने का हार, दो जोड़ी झुमकी, दो मांगबेदी, पांच अंगूठी, पांच लॉकेट, दो माला, दो चेन, चांदी की तीन जोड़ी पायल, दो हाथ फूल व दो जोड़ी कमर पेटी समेत 56 हजार रुपये चुरा लिए। अलीजान ने बताया कि रविवार सुबह कमरे में बिखरा सामान देखा तो घटना की जानकारी हुई। मौके पर चोरों द्वारा लाई गई मास्टर की पड़ी मिली। घर से कुछ दूर बाग में बक्सा भी पड़ा मिला। प्रभारी निरीक्षक ओपी तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन