{"_id":"570559694f1c1b216fc81106","slug":"information-sought-from-other-districts-of-the-missing-women","type":"story","status":"publish","title_hn":"अन्य जिलों से लापता युवतियों की मांगी सूचना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अन्य जिलों से लापता युवतियों की मांगी सूचना
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 07 Apr 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र में मिली युवती की चौबीस घंटे बाद भी शिनाख्त नहीं हो पाई है। चौकीदार की ओर से अज्ञात के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। वहीं, पुलिस ने आस पास के जनपदों से भी गुमशुदा युवतियों के विषय में जानकारी मांगी है। पुलिस उसकी शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
सुरसा थाना क्षेत्र में मंगलवार को पचकोहरा के पास एक 32 वर्षीय युवती का शव मिला था। उसके घुंघराले बाल थे उसके शरीर लाल रंग की कुर्ती व सफेद सलवार थी। उसके दाहिने हाथ में एक चांदी की अंगूठी थी। जिस पर काला नग लगा था। उसकी शिनाख्त मिटाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाला गया था। सुरसा थाना क्षेत्र के ग्राम पचकोहरा के चौकीदार केहरमऊ निवासी बलराम ने अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन
पुलिस ने इस मामले में जनपद के अलावा आसपास के थानों से युवतियों की गुमशुदगी की सूचनाएं मांगी हैं। साथ ही पंपलेट बनाकर पुलिस की वेबसाइट पर भी डाला है, ताकि युवती की शिनाख्त हो सके।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष सुरसा विनय मिश्र ने बताया कि युवती की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है। आसपास के जनपदों से भी सूचनाएं मांगी गई हैं। प्रयास है कि युवती की जल्द शिनाख्त हो जाएगी।