{"_id":"586beda74f1c1b943a1590de","slug":"hrri-canal-bridge-found-near-the-body-of-blinking","type":"story","status":"publish","title_hn":" हर्रई नहर पुल के पास मिला निमिष का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हर्रई नहर पुल के पास मिला निमिष का शव
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Tue, 03 Jan 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
निमिष गुप्ता फाइल फोटो
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी। नगर के मोहल्ला भाटनटोला के निमिष का शव लोनार पुल से करीब पंद्रह किलोमीटर दूर टडियावां थाना क्षेत्र में शारदा नहर में मिला। धड़ से सिर और दोनों हाथ अलक थे। बोरे में बंद शव कंबल में लिपटा था। पिता की शिनाख्त के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
पिहानी क ोतवाली क्षेत्र कस्बे के मोहल्ला भाटनटोला निवासी नरेश गुप्ता के बेटे निमिष गुप्ता (25) की 24 दिसंबर को हत्या कर दी थी। इस मामले में पुलिस ने लखनऊ के राहुल पांडेय, पिहानी के तुषार सक्सेना, सूरज और अंकुर वाजपेयी को गिरफ्ताकर जेल भेजा है।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार इन चारों ने निमिष की हत्या कर लाश लोनार पुल से शारदा नहर में फेंक दी थी। पुलिस नहर में दस से नहर में शव तलाश रही थी। मंगलवार को टड़ियावां थाना क्षेत्र में हर्रई नहर पुल के निकट नहर में खजुरिया पुरवा निवासी मन्नीलाल ने बोरे पड़ा देखा।
विज्ञापन
वह पास गया तो उससे दुर्गंध आ रही थी। इस पर मन्नीलाल ने पुलिस को सूचना दी। इस पर एसओ टडियावां भानु प्रताप सिंह के साथ ही पिहानी कोतवाल पवन त्रिवेदी, एसओ बेहटागोकुल राजीव सिंह मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने बोरे के बाहर निकलवाया।
बोरे में कंबल में लिपटा शव भरा है। मृतक का सिर, धड़ और दोनों हाथ कटे थे। पुलिस की सूचना पर नरेश गुप्ता मौके पर पहुंचे और शव की शिनाख्त अपने बेटे निमिष के रूप में की। बेटे का शव देखते ही नरेश वहीं गिर पड़े। साथ आए लोगों ने उन्हें संभाला। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया।