फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Harsh firing in Tilak, the bride's grandfather's death

तिलक में हर्ष फायरिंग, वधू के नाना की मौत

Sun, 17 Apr 2016 12:13 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sun, 17 Apr 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
Harsh firing in Tilak, the bride's grandfather's death
Firing - फोटो : logo

पाली (हरदोई)। तिलक समारोह में हर्ष फायरिंग से वधू के नाना की जान चली गई। पुलिस ने वर के मामा के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। आरोप है कि वह तमंचे से फायर झोंक रहा था। आरोपी फरार है। शनिवार शाम की यह घटना पाली थाना के ग्राम रमनगरिया की है।

विज्ञापन


गांव के अनुपम पुत्र राम निवास का तिलक समारोह चल रहा था। लड़की वाले शाहजहांपुर के थाना जलालाबाद के गांव अखितियापुर से तिलक चढ़ाए आए थे। आरोप है कि वर का मामा अशोक तमंचे से फायर कर रहा था, तभी एक गोली वधू रानी देवी पुत्री राजेन्द्र के नाना शाहजहांपुर के थाना तिलहर के गांव बहादुरपुर गोटिया निवासी बालक राम (52) को लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनको इलाज के लिए फर्रुखाबाद ले जाया गया। वहां चिकित्सक ने उनको मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


परिजन शव लेकर गांव आए और थाने में सूचना दी। पुलिस ने पंचनामे के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष दीनानाथ मिश्र ने बताया कि मृतक के पुत्र सत्यपाल की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed