फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   got si dress in 15 lac rupees

15 लाख रुपये में मिली दरोगा की नकली वर्दी

Tue, 06 Feb 2018 11:49 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Tue, 06 Feb 2018 11:49 PM IST
विज्ञापन
got si dress in 15 lac rupees
एसपी कार्यालय में मायूस बैठा गौरव। - फोटो : अमर उजाला

एक बेरोजगार युवक को पुलिस में दरोगा बनवाने का झांसा देकर करीबी रिश्तेदार और दोस्त ने 15 लाख रुपये ठग लिए। बदले में दरोगा की वर्दी, वायरलेस, कैप और स्टार दे गए, पर जब तैनाती का कागज नहीं मिला, तो मामला पुलिस तक पहुंचा। पुलिस की नकली भर्ती की जांच अब असली पुलिस ने शुरू की है। 

विज्ञापन

कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम गौरीदायमपुर निवासी गौरव जायसवाल के चाचा जुगुल किशोर जायसवाल पिछले दो वर्ष से कानपुर में रहते हैं। उनकी ससुराल भी कानपुर में है। गौरव की मानें तो उसके चाचा के साथ उनके दोस्त अजय सिंह अक्सर आते थे और खुद को पुलिस में इंस्पेक्टर बताते थे। आरोप है कि इन लोगों ने दरोगा बनवाने का लालच देकर पहले 35 हजार रुपये लिए और फिर किस्तों में 15 लाख रुपये हड़प लिए। बीती 10 नवंबर को गौरव के चाचा जुगुल किशोर और उनके मित्र अजय सिंह गांव पहुंचे और गौरव को पुलिस की वर्दी, वायरलेस, कैप, बैज और स्टार देकर गए।
विज्ञापन

इन ठगों ने यह भी बताया कि जल्द ही तैनाती का पत्र भी मिलेगा। इस पर काफी दिनों तक गौरव तैनाती पत्र की मांग करता रहा, पर पत्र नहीं मिला। अपने को ठगा महसूस कर मंगलवार को गौरव एएसपी पूर्वी ज्ञानंजय सिंह से मिला और घटना के बाबत आरोपियों के खिलाफ नामजद पत्र सौंपा। एएसपी ने बताया कि घटना की जांच कासिमपुर एसओ संजय मौर्या को दी गई है। उन्होंने बताया कि दरोगा बनकर आने वाला अजय कानपुर में पकड़ा जा चुका है। पुलिस ने अभी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed