फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Girlfriend stops wife for preventing her from entering the house

प्रेमिका को घर में घुसने से रोकने पर पत्नी को बांका मारा

Sat, 01 Jul 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sat, 01 Jul 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Girlfriend stops wife for preventing her from entering the house
जिला अस्पताल में भर्ती हमले में घायल सुमन। - फोटो : amarujala

हरदोई।  प्रेमिका को घर में घुसने से मना करने पर पति ने बांके  से पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। आस-पास मौजूद पड़ोसियों ने किसी तरह महिला को बचाया। युवक पत्नी व बच्चों को जान से मारने की धमकी देते हुए प्रेमिका के साथ भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ के बाद घायल महिला को जिला अस्पताल में भर्ती कराया । पीड़िता ने क ोतवाली में तहरीर दी है।

विज्ञापन


शहर क ोतवाली के मोहल्ला नघेटा पूर्वी निवासी बनवारी ने बेटी सुमन (30) की शादी करीब 16 साल पहले रामनारायण निवासी गाेंडाराव बघौली के साथ की थी। उसके दो बेटे शुभम (14), रिषभ (12) व बेटी शीतल (10) है। रामनारायण ट्रक चलाता है। सुमन बनवारी की इकलौती बेटी है। इसलिए करीब 12 साल से सुमन परिवार के साथ मायके में ही रह रही है। रामनारायण पिछले कई दिनों से बाहर ट्रक चलाने गया था।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह वह ससुराल आया। उसके साथ एक महिला थी। महिला पहले से ही सुमन व उसके परिजनों से परिचित थी। इसके चलते शुभम ने महिला को घर के अंदर आने से रोक दिया। इस पर रामनारायण भड़क गया और बेटे से गालीगलौज करने लगा। शुभम ने विरोध किया तो पिता ने झोले से बांका निकालकर जान से मारने की धमकी दी। इस दौरान सुमन व आस-पड़ोस के लोग भी आ गए। सुमन ने पति के साथ आई महिला से गालीगलौज चालू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर पति ने सुमन पर बांके से हमला कर दिया। हमले में सुमन के दोनों हाथों व गर्दन में जख्म हो गए। पड़ोसियों ने किसी तरह सुमन को बचाया। पड़ोसी रामनारायण को पकड़ने का प्रयास करते इससे पहले ही वह साथ में आई महिला को लेकर भाग निकला। मोहल्ले के लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने सुमन को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। सुमन ने महिला के साथ पति के अवैध संबंध का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि पति महिला को जबरन घर में रखने का दबाव बना रहा था। उसने विरोध किया तो जानलेवा हमला कर दिया। पीड़िता ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल भगवान सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed