फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Gas station in the warehouse fire, goods of 24 million ash

पेट्रोल पंप के गोदाम में आग, 24 लाख का सामान राख

Thu, 10 Nov 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला, हरदोई
अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 10 Nov 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
Gas station in the warehouse fire, goods of 24 million ash
पेट्रोल पंप के कार्यालय के अंदर से उठती आग क ी लपटें। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बिलग्राम के बस स्टैंड चौराहा के पास स्थित पेट्रोल पंप के गोदाम में शार्ट सर्किट से लगी आग में 24 लाख का सामान जलकर राख हो गया। आग गोदाम में रखी बैट्रियों में शार्ट सर्किट होने से लगी थी। आग लगने की सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने सवा घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। एसडीएम ने मौके पर पहुंचकर पड़ताल की व लेखपाल ने नुक सान का जायजा लिया। बिलग्राम कस्बा के बस स्टैंड के पास राकेश कपूर का प्रकाश आटोमोबाइल्स नाम से पेट्रोल पंप है।
विज्ञापन


पास में ही पेट्रोल पंप क ा दफ्तर बना है और पीेछे के हिस्से में दफ्तर से सटा हुआ गोदाम है। राकेश ने बताया कि बुधवार लगभग 3:30 बजे पेट्रोल का टैंकर खाली करा रहे थे। इसी समय गोदाम से धमाके की आवाज सुनाई दी। धमाके की आवाज सुनकर जब तक कर्मचारियों के साथ वह पीछे पहुंचे गोदाम से आग की लपटें उठने लगीं। सूचना के लगभग 10 मिनट में दमकल की गाड़ी पहुंची। सवा घंटे की मशक्कत के बाद दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


लेकिन तब तक गोदाम में रखा सामान व कार्यालय में रखा सामान भी आग की चपेट में आकर राख हो चुका था। राकेश ने बताया कि गोदाम में सोलर पैनल सिस्टम की बैट्रियां रखी थी। बैट्रियों के केबिल में शार्ट सर्किट होने से आग लगी। आग लगने की सूचना पर एसडीएम ओपी गुप्ता व लेखपाल मुन्ना लाल मौके पर पहुंचे। राकेश ने आग में सोलर पैनल, बैट्रियां, मोबिल समेत 24 लाख रुपये का नुकसान होने की जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed