फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   fyring in land dispute, report against 52 people

भूमि विवाद में दिनदहाड़े फायरिंग, 52 पर रिपोर्ट

Sat, 16 Jun 2018 11:15 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Sat, 16 Jun 2018 11:15 PM IST
विज्ञापन
fyring in land dispute, report against 52 people
जानकारी देतीं महिलाएं। - फोटो : अमर उजाला

थाना देहात कोतवाली क्षेत्र के बरगावां गांव में शनिवार सुबह पाटकुआं के प्रधान और एक परिवार के बीच भूमि विवाद को लेकर जमकर हंगामा हुआ। प्रधान पक्ष ने साथियों संग मिलकर कई राउंड फायरिंग की और दूसरे पक्ष की ओर से बनवाई जा रही दीवार क्षतिग्रस्त कर दी। कोतवाल राकेश चंद्र ने बताया कि दोनों पक्षों के 52 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है।  

विज्ञापन

बरगावां निवासी रामू ने डेढ़ माह पूर्व हरदोई-पिहानी मार्ग स्थित अपने हिस्से की कुछ जमीन पाटकुआं प्रधान बड़े सिंह को बेच दी थी। प्रधान बड़े सिंह ने जमीन पर दुकानों का निर्माण कराया है। पास में ही रामू के परिवार के अवध बिहारी, ब्रज बिहारी, श्याम व चंद्रपाल की जमीन पड़ी है और उनका घर भी है। ग्रामीणों ने बताया कि रामू के परिवार के लोग अपने घर के सामने पड़ी जमीन पर दीवार उठवा रहे थे। शनिवार सुबह दस असलहाधारी लोगों के साथ प्रधान बड़े सिंह मौके पर पहुंचे। प्रधान ने भूमि को अपना बताते हुए दीवार बनाने पर आपत्ति जताई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार प्रधान और साथियों ने रायफल से फायरिंग शुरू कर दी। फायरिंग के कारण मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। लगभग एक घंटे तक दबंगों ने  उत्पात मचाया। कोतवाली देहात पुलिस मौके पर पहुंच गई और दोनों पक्षों से कई लोगों को हिरासत में ले लिया। कोतवाल राकेश चंद्र ने बताया कि दोनों पक्षों की ओर से तहरीर मिली है। तहरीर के आधार पर एक पक्ष से पांच नामजद और 20 अज्ञात व दूसरे पक्ष से सात नामजद व 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed