{"_id":"98d20f9a5ffeba4e26c6675976ab4d3c","slug":"firing-in-dispute-of-seek-votes-two-injured-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोट मांगने के विवाद में फायरिंग, दो घायल ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
वोट मांगने के विवाद में फायरिंग, दो घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 18 Nov 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना थाना क्षेत्र के खजोहना गांव में वोट मांगने के विवाद में दो पक्षों में जमकर फायरिंग हुई। दो लोग घायल हो गए। आनन-फानन पुलिस ने उन दोनों को सीएचसी में भर्ती कराया। जहां सेहालत गंभीर देख चिकित्सक ने एक को ट्रामा सेंटर लखनऊ व दूसरे को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं पुलिस ने दोनों पक्षों के खिलाफ हत्या का प्रयास व बलवा का मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद गांव पुलिस तैनात कर दी गई है।
विज्ञापन
सोमवार की रात थाना क्षेत्र के खजोहना गांव के प्रधान मोहम्मद अकरम के भाई मुशीर, मुजीम व अदीम उर्फ नवाब समेत कुछ अन्य लोग कहारटोला में प्रधानी के लिए वोट मांग रहे थे। उसी बीच गांव के मोहम्मद अनस, आजम, अफजाल, दिलशान वहां आ गए और किसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद होने लगा।
विज्ञापन
देखते ही देखत फायरिंग की तड़तड़ाहट से पूरे गांव में दहशत फैल गई। दोनों पक्षों से कई राउंड फायर हुए। एक पक्ष के अदीम उर्फ नवाब व दूसरे पक्ष के कुद्दुस को गोली लग गई। सूचना पर पहुंची पुलिस दोनों पक्षों के घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र्र ले आई।
विज्ञापन
जहां से चिकित्सकों ने नवाब को ट्रामा सेंटर लखनऊ व कुद्दुस को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। क्षेत्राधिकारी तारकेश्वर पांडे, एसओ कछौना रनवीर सिंह, एसओ बघौली जावेद अहमद, कोतवाल संडीला डीपी सिंह व एसओ कासिमपुर समेत आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। भारी संख्या में पुलिस फोर्स गांव में तैनात होने से गांव छावनी में तब्दील हो गया। रात में ही ग्रामीणों ने गांव खाली कर खेतों में रात गुजारी।
क्षेत्राधिकारी तारकेश्वर पांडे ने बताया कि एक पक्ष के छह लोग व दूसरे पक्ष के 11 लोगों के खिलाफ हत्या का प्रयास, बलवा व अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। अन्य कोई घटना न हो इसके लिए गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।