फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   father and son arrested in murder case, detained

हत्यारोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार, जेल भेजा

Sat, 11 May 2019 11:38 PM IST
हरदोई Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Sat, 11 May 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
father and son arrested in murder case, detained
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

शहर कोतवाली क्षेत्र के नरहाई मजरा अस्यौली में किसान की गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में आरोपी पिता-पुत्र को पुलिस ने शनिवार को गिरफ्तार कर लिया। न्यायालय में पेश करने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में इस्तेमाल किया गया तमंचा भी बरामद किया है।

विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नरहाई मजरा अस्यौली निवासी श्रीराम (55) पुत्र भूधर की छह मई को गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। सात मई की सुबह उसका शव गांव में घर से कुछ दूर स्थित निर्माणाधीन मकान में चारपाई पर पड़ा मिला था। मृतक के पुत्र कुलदीप ने गांव निवासी राजेश उर्फ पप्पू पुत्र झम्मनलाल और उसके पुत्र अक्षय उर्फ मटरू के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराई थी। घटना के बाद से आरोपी पिता-पुत्र फरार थे। पुलिस ने शनिवार को दोनों को गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि दोनों ने हत्या किए जाने की बात स्वीकार की है। शनिवार शाम मेडिकल कराने के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन


दूसरों के मामले में दखल देना बन गया जानलेवा
हरदोई। शहर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि राजेश उर्फ पप्पू छह भाई हैं। इनमें से एक भाई की मौत हो चुकी है। पैतृक संपत्ति के बंटवारे को लेकर राजेश के अपने भाइयों के साथ छह अलग-अलग मुकदमे न्यायालय में चल रहे हैं। राजेश की मानें तो श्रीराम पहले हमेशा उसका ही पक्ष लेता था, लेकिन पिछले कुछ महीनों से वह उसके बड़े भाई चंद्रपाल की मदद करने लगा था। इस पर राजेश ने कहा भी था कि पारिवारिक मामले में दखलंदाजी न करे। घटना के चार दिन पहले भी नाली के निकास को लेकर राजेश और श्रीराम के बीच विवाद हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed