फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Farmer's sticks and sharp weapon killing in Hardoi

हरदोई में किसान की लाठी व धारदार हथियार से हत्या

Sun, 14 May 2017 12:16 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 14 May 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Farmer's sticks and sharp weapon killing in Hardoi
रोते-बिलखते परिजन। - फोटो : amarujala

पिहानी (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र के टंडोना गांव में किसान की लाठी और धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात के पीछे कत्ल की पुरानी रंजिश सामने आई है। मृतक के भाई ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। ये एक ही परिवार के हैं। इनकी तलाश की जा रही है।

विज्ञापन


टंडोना गांव के हरिवंश (40) पुत्र उदय नारायण सिंह खेतीबाड़ी कर परिवार का भरण पोषण करते थे। उनके नाम 16 बीघे जमीन है। परिवार में पत्नी बबिता के अलावा दो बेटियां ज्योति, बिट्टो और एक बेटा भोलू है। उनके भाई भानु ने बताया कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे हरिवंश को गांव का ही कैलाश घर से बुलाकर ले गया था।
विज्ञापन


देर तक न लौटने पर परिजनों ने खोजबीन शुरू की। शनिवार सुबह गांव से कुछ दूर खेत में उनका शव मिला। हरिवंश के चेहरे व गर्दन पर लाठी और धारदार हथियार से हमला किया गया था। शव के पास ही लाठी पड़ी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना पर आए सीओ हरियावां श्यामाकांत त्रिपाठी और पिहानी कोतवाल पवन त्रिवेदी ने जांच पड़ताल की। कोतवाल ने बताया कि मृतक के भाई की तहरीर पर शिवराज, उसके भाई शंभू, शंभू के बेटे अभय प्रताप और भतीजे कैलाश के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।

भानू ने पुलिस को बताया कि 20 साल पहले शिवराज के पिता हरिनाथ की हत्या कर दी गई थी। इसमें उसके पिता उदय नारायण को भी आरोपी बनाया गया था। भानू का आरोप है कि हरिनाथ की हत्या का बदला लेने के लिए ही हरिवंश को मौत के घाट उतारा गया है।


भानू ने बताया कि इधर कुछ दिनों से उसके भाई के घर कैलाश का आना-जाना शुरू हो गया था। उसने अनहोनी की आशंका पर भाई को आगाह भी किया था। कोतवाल ने बताया कि फरार आरोपियों के घर में ताला लगा है। उनकी तलाश की जा रही है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed