{"_id":"56f6d15f4f1c1ba62ff14d66","slug":"eight-arrested-with-raw-alcohol","type":"story","status":"publish","title_hn":"कच्ची शराब के साथ आठ गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कच्ची शराब के साथ आठ गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Sat, 26 Mar 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
शराब पकड़ी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहाबाद/मल्लावां। कोतवाली पुलिस ने भारी मात्रा में कच्ची शराब और लहन समेत आठ लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें पांच महिलाएं शामिल हैं। शाहाबाद सीओ अरविंद कुमार वर्मा की अगुवाई में पुलिस टीम ने नगर की कांशीराम कालोनी में छापा मारकर कच्ची शराब का जखीरा बरामद किया। पानी की टंकी व बंद पड़े कमरों से हजारों क्विंटल लहन बरामद कर उसे नष्ट कर दिया गया। वहीं, करीब 100 लीटर तैयार शराब कब्जे में ले ली।
विज्ञापन
इसके अलावा शराब को बनाने के उपकरण भी बरामद किए गए। इस दौरान नरेश निवासी गढ़ी कला व गीता, दिन्नी, मन्नी, व बेबी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई से कई लोग पाउच से भरे झोलों के साथ भाग गए। अभियान में कोतवाल राजेश कुमार सिंह, महिला थाने की प्रभारी नमिता सिंह, जामा मस्जिद चौकी इंचार्ज अमरीश कुमार, सरदारगंज पुलिस चौकी प्रभारी अशोक कुमार यादव, दरोगा काजी अनवार, यतेेंद्र यादव सहित कई पुलिस कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
इधर, मल्लावां में सीओ बलवंत चौधरी की अगुवाई में कोतवाल सियाराम सरोज मय फोर्स के साथ कसबे के मोहल्ला महमदपुर में छापेमारी की। पुलिस ने करीब सौ लीटर कच्ची शराब और करीब तीन हजार क्विंटल लहन नष्ट कर दी। महमदपुर निवासी रामचंद्र उनकी पत्नी अनुराधा के अलावा उसके साले बालगोविंद निवासी हड़उनी थाना बंथरा जिला लखनऊ को गिरफ्तार कर लिया। मामले की रिपोर्ट दर्ज की गई।
विज्ञापन