फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   dowry murder case report gainst 6 people

छह पर दहेज हत्या की रिपोर्ट

Tue, 17 Jul 2018 11:53 PM IST
hardoi
hardoi Updated Tue, 17 Jul 2018 11:53 PM IST
विज्ञापन
dowry murder case report gainst 6 people
प्रतीकात्मक - फोटो : प्रतीकात्मक

कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खमरामऊ फरेंदा में सोमवार रात विवाहिता का शव घर में फांसी पर लटकता मिला। मृतका के चाचा ने दहेज में पांच लाख रुपये न मिलने पर ससुरालियों पर हत्या कर शव लटकाने का आरोप लगा कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने पति समेत छह लोगों के विरुद्ध दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।  

विज्ञापन

मृतका के चाचा प्रमोद सिंह निवासी ग्राम सेमराय थाना रामनगर जनपद बाराबंकी ने बताया कि उन्होंने भतीजी प्रियंका (25) की शादी छह वर्ष पूर्व ग्राम खमरामऊ फरेंदा निवासी प्रमोद सिंह के साथ की थी। ससुराल वाले दहेज में पांच लाख रुपये मांग रहे थे। मांग पूरी न होने पर पति प्रमोद, देवर आकाश, संजीव, ससुर रमेश सिंह, ननद, रागिनी और पारुल ने एक माह पूर्व प्रियंका को पीट दिया था। प्रियंका ने इसकी सूचना फोन पर दी तो वह उसे घर ले गए थे। 27 जून 2018 को उसे समझाकर ससुराल भेजा था। उन्होंने आरोप लगाया कि रुपये न देने पर ससुराल वालों ने भतीजी प्रियंका की हत्या कर दी। प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed