{"_id":"5cf6b974bdec2207826ded06","slug":"crime-branch-and-police-searching-for-robbers","type":"story","status":"publish","title_hn":"लुटेरों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच और पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
लुटेरों की तलाश में जुटी क्राइम ब्रांच और पुलिस
Wed, 05 Jun 2019 12:03 AM IST
प्रभापुंज मिश्रा
हरदोई
हरदोई
Published by: प्रभापुंज मिश्रा
Updated Wed, 05 Jun 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
सैदपुर नहर पुल के पास सोमवार दोपहर हरियाली बाजार के सेल्समैन के साथ हुई सवा दो लाख की लूट के मामले में एसपी ने खुलासे का जिम्मा क्राइम ब्रांच को सौंपा है। साथ ही थाना पुलिस की कई टीमें भी जांच में लगाई गईं हैं।
विज्ञापन
शाहाबाद के हरियाली बाजार में सेल्समैन सुर्जीपुर निवासी अभिषेक सिंह सोमवार दोपहर बेहटागोकुल बाजार स्थित खाद की दुकानों से सवा दो लाख रुपये की वसूली कर हरियाली बाजार वापस जा रहा था।रास्ते में सैदपुर नहर पुल से कुछ आगे सामने से आए बाइक सवार दो युवकों ने उसे रोक लिया था। अभिषेक कुछ समझ पाता इससे पहले ही बाइक सवार बदमाशों ने उसके सीने पर तमंचा लगाकर बाइक की टंकी पर रखा नगदी भरा बैग लूट लिया। बदमाशों ने अभिषेक का मोबाइल छीनकर खेत में फेंक दिया था और उसकी बाइक की चाबी छीनकर बेहटागोकुल की ओर भाग गए थे। घटना के बाद अभिषेक ने किसी तरह पुलिस को जानकारी दी थी। दोनों आरोपी मुंह का कपड़ा बांधे थे और हेलमेट लगाए थे। थाना पुलिस व एएसपी पश्चिमी त्रिगुण विसेन ने मुआयना किया था। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने घटना के खुलासे का जिम्मा क्राइम ब्रांच को सौंपा है। एसओ उमेश्वर यादव ने बताया कि टीमें घटना की जांच कर रही हैं। जल्द खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन