फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   CO taught law, BJP MLA Bipher

सीओ ने पढ़ाया कानून, भाजपा विधायक बिफरे

Tue, 14 Mar 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो , हरदोई Updated Tue, 14 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
CO taught law, BJP MLA Bipher
सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मोबाइल पर मारपीट के एक मामले को लेकर सीओ और भाजपा विधायक के बीच नोकझोंक हुई। आडियो वायरल होने पर मामले ने तूल पकड़ लिया है। भाजपा विधायक ने सीओ पर अभद्रता का आरोप लगाया है। पुलिस अधीक्षक ने भी मामले अपर पुलिस अधीक्षक को मामले की जांच सौपी है। मामले की शुरुआत पाली थाना के ग्राम रम्पुरा खमरिया से हुई। आरोप है कि चुनावी रंजिश में कुछ दबंगों ने रामबेटी पत्नी मेवाराम के परिवार को घर में घुस पीटा।
विज्ञापन


पीड़िता रामबेटी की सूचना पर यूपी 100 पहुंची और उनके पुत्र विनीत को पकड़ कर थाने ले गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि पाली थाना पहुंचे पर एसओ ने उन्हें भगा दिया। पीड़िता का आरोप है कि उन्होंने भाजपा को वोट दिया इसी के चलते दबंगों ने मारपीट की।  इस मामले को लेकर पीड़ित पक्ष सवायजपुर भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू के पास गए। इसके बाद विधायक रानू ने सीओ शाहाबाद अरविंद वर्मा से फोन पर बात की। सीओ से विधायक को बताया कि यूपी 100 ने पीड़ित पक्ष को थाने में बैठाया है।
विज्ञापन


यूपी 100 लखनऊ से कंट्रोल होती है उसका जिले से कोई मतलब नहीं है। इसके बाद विधायक बिफर गए और उन्होंने उच्चाधिकारियों तक बात पहुंचाने की बात कही। इधर, बातचीत का आडियो वायरल हो गया। वायरल होने के बाद पुलिस अधीक्षक चंद्र प्रकाश ने मामले की जांच अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी बीसी दुबे को सौंप तत्काल जांच करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने बताया कि मामला गंभीर है वह इसकी जांच कराएंगे। यदि सीओ के अभद्रता करने का तथ्य सामने आया तो वह कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



मैं पीड़ितों को न्याय जरूर दिलवाऊगा : रानू
सवायजपुर। विधायक माधवेंद्र सिंह ने कहा कि मामला राजनीतिक है, पीड़ित की पिटाई एक पार्टी के दबंगों ने की थी। इसकी शिकायत उसने यूपी 100 पर की। यूपी 100 के कर्मी पीड़ित को ही उठा ले गए। पीड़ित के परिजनों ने विधायक से गुहार लगाई सो उन्होंने तुरंत संज्ञान लिया। कहा कि ये सरकार आम लोगों की सरकार है , हर वर्ग की सरकार है जो भी अधिकारी गलत काम करेगा और जिम्मेदारी से भागने की कोशिश करेगा, उन्हें जवाब देना पड़ेगा।


आडियो सुनने वाले सब जान गए
सवायजपुर। सीओ शाहाबाद अरविंद वर्मा का कहना है कि आडियो जो भी सुनेगा खुद जान जाएगा कि अभद्रता किसने की। उन्होंने सिर्फ उन्हें बताया कि यूपी 100 पर शिकायत लखनऊ में होती है और वहीं से उनको निर्देशित किया जाता है। बाकी आला अधिकारियों तक प्रकरण पहुंच गया है वह खुद जांच कर अग्रिम कार्रवाई करेंगे।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed