{"_id":"57a77cb54f1c1b8f3a2ba47f","slug":"child-killed-in-mysterious-circumstances-murder-suspected","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बालक की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या की आशंका
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Sun, 07 Aug 2016 11:53 PM IST
विज्ञापन
जांच पड़ताल करती पुलिस।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरावन (हरदोई)। जंगल में बकरी चरा रहे आठ साल के बच्चे की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव गोमती नदी के किनारे पड़ा मिला। उसके हाथ और गर्दन पर चोट के निशान थे। पिता ने हत्या की आशंका जताकर गांव के चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है।
घटना अतरौली थाना क्षेत्र के भटपुर के मजरा रसुलवा की है। यहां का सुल्खे पासी शनिवार को गोमती के किनारे बकरी चराने गया था। स्कूल से लौटने के बाद उसका पुत्र कक्षा दो का छात्र मनीष (8) भी वहीं पहुंच गया। बेटे को बकरियां तकाकर सुल्खे खाना खाने घर चला आया। गांव के सचिन, रोहित, पंकज, गुड्डू, अमित और लवकुश भी वहीं बकरियां चरा रहे थे। इसी बीच मनीष लापता हो गया। बच्चों ने समझा मनीष घर चला गया। परिवार का गुड्डू उसकी बकरियां लेकर शाम को घर पहुंचा तो मनीष के लापता होने की जानकारी हुई।
परिजनों और ग्रामीणों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रात करीब 9 बजे उसका शव नदी किनारे पानी में पड़ा मिला। मनीष के बाएं हाथ की कोहनी और गर्दन पर चोट के निशान थे। इससे ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताई। सूचना पर आई पुलिस ने जांच पड़ताल की। सुल्खे ने गांव के बलउ, सकटू, सुखराम, वीरेंद्र पर हत्या का आरोप लगाकर तहरीर दी। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सीओ संडीला चरन सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर परिजनों से पूछताछ की। थानाध्यक्ष संजय मौर्या ने बताया की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।