फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Chadki sticks, eight wounded in old rage

पुरानी रंजिश में चटकी लाठियां, आठ घायल

Sun, 09 Apr 2017 12:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 09 Apr 2017 12:33 AM IST
विज्ञापन
Chadki sticks, eight wounded in old rage
जली फसल - फोटो : amarujala

हरपालपुर। अरवल थाना क्षेत्र सुरजनापुर और ढका गांव के लोगों के बीच शनिवार को पुरानी रंजिश में विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर जमकर लाठियां चटकीं। जिसमें दोनों पक्षों की तरफ से छह लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया है।

विज्ञापन


अरवल थाना क्षेत्र के सुरजनापुर और ढका गांव के लोगों के बीच खेत की फसल चराने को लेकर रंजिश चल रही थी। शनिवार को ढका गांव के करीब एक दर्जन लोग लाठी डंडों से लैस होकर ट्रैक्टर-ट्राली से सुरजनापुर गांव पहुंचे और सुरेश व हरिश्चंद्र क ी गेहूं की फसल में आग लगा दी।
विज्ञापन


खेत में आग लगने की सूचना पर सुरजनापुर के ग्रामीण पहुंचे और आग बुझाने का प्रयास चालू किया। इस दौरान ढका गांव के लोगों के साथ आग लगाने की बात को लेकर कहा सुनी भी चालू हो गई। दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ने पर जमकर लाठियां चटकीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जिसमें सुरजनापुर गांव के सत्य कुमार (22) भैया लाल( 40) शिशुपाल( 55 )मुकेश (18) रामबीर (35) नन्हे(22) घायल हो गए। जबकि दूसरे पक्ष की ढका गांव निवासी भूरा (30) व बबलू (25)  भी जख्मी हो गए।


दोनों पक्ष की तरफ से मिली सूचना के आधार पर घायलों को मेडिकल जांच के लिए सीएचसी में भर्ती कराया गया। एसओ राजेश सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। इस संबंध में उन्हें अभी तहरीर नहीं मिली है। बताया कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed