{"_id":"581100404f1c1b3924bc41a5","slug":"cctv-cameras-delivered-the-vicious-thief","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीसीटीवी कैमरे ने पकड़वाया शातिर चोर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सीसीटीवी कैमरे ने पकड़वाया शातिर चोर
अमर उजाला/हरदोई
Updated Thu, 27 Oct 2016 12:43 AM IST
विज्ञापन
आरोपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई क ोतवाली के मोहल्ला मोमिनाबाद में हुई चोरी का खुलासा सीसीटीवी कैमरे में मिले फुटेज से हुआ। पुलिस ने आरोपी को सराफा के यहां गहने बेचते जाते समय गिरफ्तार किया था। बुधवार को एएसपी पूर्वी ने अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता कर चोरी की वारदात का खुलासा किया। शहर के मोहल्ला मोमिनाबाद निवासी इमरान पुत्र इकबाल के हुसैन के घर से 20 अक्तूबर की रात रुपये व गहने समेत लगभग चार लाख की चोरी हुई थी।
इमरान के घर से चोरी के आरोपी न्यू सिविल लाइन निवासी महबूब को पुलिस ने 25 सितंबर को गिरफ्तार किया था। आरोपी की पहचान सीसीटीवी कैमरे में मिले फुटेज से हुई थी। इमरान के घर के सामने बिजली विभाग के रिटायर्ड एसडीओ जेडए ईराक ी का मकान है। उनके मुख्य गेट पर सीसीटीवी कैमरा लगा है। कैमरे में ही महबूब की पहचान कैद हुई थी। बुधवार को एएसपी पूर्वी बीसी दुबे ने कार्यालय में खुलासा किया। सूचना मिली थी कि आरोपी एक सराफा की दुकान पर गहने बेचने जा रहा है।
घेराबंदी करके उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने इमरान और 19 सितंबर क ी रात मुन्ने मिंया चौराहा निवासी शादाब पुत्र इजहार के घर से चोरी का जुर्म स्वीकार किया। उसके कब्जे से चोरी किए गए रुपये व गहने बरामद किए गए। एसपी राजीव मेहरोत्रा ने वारदात का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को पांच हजार रुपये के पुरस्कार की घोषणा की है। एएसपी ने बताया कि चोरी के आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। प्रेस वार्ता में एएसपी पश्चिमी लक्ष्मी निवास मिश्र, सीओ सिटी अजीत सिंह चौहान रहे।