{"_id":"58d95a664f1c1b1e0963e1c0","slug":"car-and-bike-rider-robbery-at-different-places","type":"story","status":"publish","title_hn":"कार और बाइक सवार बदमाशों ने अलग-अलग स्थानों पर की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कार और बाइक सवार बदमाशों ने अलग-अलग स्थानों पर की लूट
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Tue, 28 Mar 2017 12:01 AM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : प्रतीकात्मक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। अलग-अलग कोतवाली क्षेत्र में सोमवार को कार और बाइक सवार बदमाशों ने लूट की। कार सवार बदमाशों ने देहात कोतवाली क्षेत्र में पिता पुत्री से रुपये और गहने लूट लिए। शहर कोतवाली क्षेत्र में बाइक सवार बदमाशों ने महिला का पर्स लूट लिया।
विज्ञापन
देहात कोतवाली के विकास नगर निवासी आदित्य कुमार रविवार को पत्नी मीरा, बेटी अंशिका व गायत्री के साथ बरेली गए थे। सोमवार को ट्रेन से करीब एक बजे हरदोई रेलवे स्टेशन पर उतरे। आदित्य ने बताया कि सभी पैदल घर की तरफ जा रहे थे।
विज्ञापन
वह लोग मोहल्ला पेनीपुरवा में ओवर ब्रिज के नीचे पहुंचे थे। इसी दौरान एक सफेद रंग की कार से चार युवक आए और उसे रोक लिया। एक युवक ने उसे पकड़ लिया जबकि अन्य युवक पत्नी और बेटियों के आस-पास खड़े हो गए।
विज्ञापन
बताया कि वह कुछ समझता इससे पहले ही एक युवक ने उसका पर्स लूट लिया और अंशिका क ी चेन व झाला झपट लिए। आदित्य ने बताया कि उसने विरोध किया तो चारों बदमाशों ने लात-घूसों से पीट कर कार में सवार होकर भाग गए।
कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल हीरालाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर पीड़ित को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
दूसरी वारदात में शहर कोतवाली के मोहल्ला मोमिनाबाद निवासी महमूद खां क ी पत्नी शहनाज से लखनऊ रोड पर बाइक सवार बदमाशों ने लूट की। महमूद की बेटी जयपुरिया स्कूल में पढ़ती है।
सोमवार को शहनाज मोहल्ला की ही जाहिदा पत्नी इरशाद के साथ स्कूल गई थी। करीब 11 बजे स्कूल से निकल आई थी। जयपुरिया स्कूल के सामने ही हरदोई लखनऊ रोड पर घर आने के लिए दोनों वाहन का इंतजार करने लगीं।
महमूद ने बताया कि इसी दौरान हरदोई की तरफ से एक बाइक पर सवार दो बदमाश पहुंचे। शहनाज के पास बाइक रोक कर पीछे बैठे बदमाश ने उसका बैग लूट लिया, और लखनऊ की तरफ भाग गए।
बैग छीनने के दौरान शहनाज जमीन पर गिर गई। जिससे उसके सिर में चोट लग गई। बदमाशों को बैग लूटकर भागते देख स्कूल के गार्ड पकड़ने के लिए दौड़े। लेकिन तब तक बदमाश पहुंच से दूर हो चुके थे।
गार्ड की सूचना के करीब 30 मिनट बाद यूपी-100 पुलिस की टीम पहुंची और बदमाशों के बारे में पूछताछ की। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है। कोतवाल कमलेश नारायण ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है। जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। महमूद ने बताया कि बैग में छह हजार रुपये और मोबाइल था।