{"_id":"57f5496b4f1c1baf2726fb9c","slug":"burglars-picked-goods-from-shops-millions","type":"story","status":"publish","title_hn":"चोरों ने दुकानों से लाखों का सामान समेटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने दुकानों से लाखों का सामान समेटा
अमर उजाला/हरदोई
Updated Thu, 06 Oct 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
मानपुर गांव में चोरी की वारदात के बाद जांच करते थाना प्रभारी हेमंत राय।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के मानपुर गांव में मंगलवार रात चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर लाखों रुपये व सामान समेट लिया। तड़के युवक ने लोडर में सामान लादते देख शोर मचाया तो चोर भाग गए। दुकानदारों सूचना पर पहुंची पुलिस ने गांव पहुंचकर पड़ताल की। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के मानपुर गांव निवासी अरुण गुप्ता की रोड पर किराने की दुकान है।
मंगलवार रात दुकान की कुंडी काटकर चोर आठ हजार रुपये व सामान समेट ले गए। इसके बाद चोरों ने पास की ही रामप्रकाश पुत्र ब्रजलाल की दुकान के दरवाजे की कुंडी काट कर सामान पांच हजार रुपये और 40 हजार का सामान समेट लिया। सामान ले जाने के लिए चोर लोडर लाए थे।
सुबह चार बजे गांव निवासी रिषीकेश गुप्ता उधर से शौच के लिए निकल रहा था। उसने राम प्रकाश की दुकान से चोरों को सामान ले जाकर कुछ दूरी पर खड़े लोडर में भरते देखा। रिषी ने शोर मचा दिया। जब तक ग्रामीण पहुंचे चोर लोडर समेत भाग गए। बुधवार सुबह सूचना पर थाना प्रभारी हेमंत राय ने गांव पहुंचकर दुकानदारों से पूछताछ की। थाना प्रभारी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू की गई है।