{"_id":"5820c0744f1c1b342fb37dcd","slug":"burglars-home-to-three-million-roll-goods","type":"story","status":"publish","title_hn":" चोरों ने घर से तीन लाख का माल समेटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
चोरों ने घर से तीन लाख का माल समेटा
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 07 Nov 2016 11:27 PM IST
विज्ञापन
chori
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के वल्लीपुर गांव में रविवार रात घर की दीवार लांघ कर घुसे चोर रुपये व गहने समेत तीन लाख का सामान समेट ले गए। वारदात के बाद चोर मुख्य गेट में बाहर से कुंडी लगाकर भाग गए। सुबह जागने पर परिजनों को चोरी होने की जानकारी हुई। परिजनों की सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंचकर पड़ताल की है।
विज्ञापन
सुरसा थाना क्षेत्र के वल्लीपुर निवासी अभिमन्यू कुमार सिंह पुत्र गुड्डू सिंह पुत्र राम कुमार सिंह का दो मंजिला मकान बना है। रविवार रात अभिमन्यू समेत परिवार के सदस्य छत पर बने कमरों में सोए थे। उसकी का कमरा नीचे के पोसर्न में है। उसी में रखे बक्सों में रुपये व गहने रखे थे। रात में दीवार लांघ कर घुसे चोरों ने छत के कमरों में बाहर से कुंडी लगा दी।
विज्ञापन
नीचे के कमरे क ा ताला तोड़कर अंदर घुसे और बक्सों के ताले तोड़कर रुपये व गहने समेट लिए। मुख्य गेट के दरवाजे से चोर बाहर निकले और बाहर से कुंडी लगा दी। सुबह घर के सदस्यों के जागने पर घर में चोरी होने की जानकारी हुई। पीड़ित पक्ष की सूचना पर पुलिस ने गांव पहुंचकर पड़ताल की।
विज्ञापन
अभिमन्यू ने पुलिस को दी गई तहरीर में 70 हजार रुपये, 2 सोने की चेन, दो सोने क ी अंगूठी, दो जोड़ पायल व 35 लीटर पिपर मेंट का तेल चोरी होने की तहरीर दी है। थाना प्रभारी ओपी तिवारी ने बताया कि तहरीर मिली है जांच कर आगे की कार्रवाई जा रही है।