फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bolero rider robbers rob the young man

बोलेरो सवार बदमाशों ने युवक को लूटा

Sun, 14 May 2017 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 14 May 2017 12:20 AM IST
विज्ञापन
Bolero rider robbers rob the young man
Looted - फोटो : प्रत‌िकात्मक

शाहाबाद (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र निवासी युवक कोे बोलेरो सवार बदमाशों ने तमंचे के बल पर लूट लिया। युवक बस स्टेंड से हरदोई जाने के लिए बोलेरो में सवार हुआ था। बदमाशों ने लूट के बाद युवक को गाड़ी से फेंक दिया। पीड़ित ने थाने में लूट की सूचना दी है।

विज्ञापन


शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला दिलेरगंज निवासी लक्ष्मीकांत उर्फ टीपू शुक्रवार दोपहर करीब दो बजे हरदोई जाने के लिए घर से निकले थे। कस्बा के बस स्टेंड पर खड़े होकर वह रोडवेज बस का इंतजार कर रहे थे। इसी दौरान शाहजहांपुर की तरफ से एक बोलेरो आई।
विज्ञापन


जिसमें चालक समेत चार युवक सवार थे। स्टैंड के निकट बोलेरो रोककर चालक नीचे उतारा और हरदोई जाने वाली सवारियों के लिए आवाज लगाई। इस पर लक्ष्मीकांत बोलेरो में सवार हो गए। लक्ष्मीकांत के अनुसार रास्ते में पहुंचने पर बीच की सीट पर बैठे दो युवकों ने एकाएक उसे सीट पर गिरा लिया और उसकी कनपटी पर असलहा लगाकर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे वह सहम कर चुप हो गया। इसके बाद बदमाशों ने उसके पास से 14 हजार रुपये व मोबाइल लूट लिया। इसके बाद हरदोई शाहजहांपुर रोड पर समसापुर गंाव के निलट गाड़ी की रफ्तार धीमी करके उसे नीचे धकेल दिया।


बोलेरो से गिरने के कारण उसे हल्की चोटें आईं। कोतवाली पहुंचकर पुलिस को लूट की तहरीर दी। कोेतवाल विनोद कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी। अभी उनको तहरीर नहीं मिली है। बताया कि तहरीर मिलने पर मामले की पड़ताल कर कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed