{"_id":"5706a5f64f1c1b3b26c813b4","slug":"bodies-found-hanging-from-a-tree","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेड़ से लटका मिला शव हत्या की जताई आशंका ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पेड़ से लटका मिला शव हत्या की जताई आशंका
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Thu, 07 Apr 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
फांसी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। अतरौली थाना क्षेत्र में एक किशोर का शव संदिग्ध हालात में पेड़ से लटकते मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका व्यक्त व्यक्त की है। अतरौली थाना क्षेत्र के ग्राम सुजहटा निवासी राम किशोर का पुत्र राजेंद्र (17) गुरुवार को खेत पर काम करने के बाद घर पहुंचा। कुछ देर रुकने के बाद वह परिजनों को बताए बगैर घर से चला गया था।
देर शाम तक नहीं लौटा तो परिजन उसकी खोजबीन में लग गए। पता चला कि गांव के बाहर पेड़ से उसका शव लटका है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बड़े भाई चंद्रप्रकाश ने आरोप लगाया कि उसके भाई की हत्या कर शव पेड़ से लटका दिया गया। बताया कि करीब ढाई साल पहले उसकी बहन के साथ गांव के एक युवक ने छेड़छाड़ की थी। उसके खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
उसी रंजिश में उन लोगों ने मार डालने की धमकी दी थी। आरोप लगाया कि युवक और उसके तीन साथियों ने उसके भाई की हत्या कर शव को लटका दिया। इस संबंध में थानाध्यक्ष अतरौली संजय मौर्या ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।