फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   bjp workers showed weapon on gandhi jayanti

अहिंसा के पुजारी की जयंती पर भाजपाइयों ने ताने असलहे

Mon, 02 Oct 2017 11:24 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Mon, 02 Oct 2017 11:24 PM IST
विज्ञापन

अहिंसा के पुजारी की जयंती मनाने को एकत्र हुए भाजपाई ताकत दिखाने के चक्कर में हिंसक हो गए। शाहाबाद के निरीक्षण भवन में भाजपा की जिला मंत्री के पति और भाजयुमो मंडल अध्यक्ष के बीच रैली का मार्ग परिवर्तन होेने के मुद्दे पर गाली गलौज के बाद तमंचे निकल आए। दोनो पक्षों ने एक दूसरे पर जानलेवा हमले का आरोप लगा शाहाबाद कोतवाली में तहरीर दी। भाजयुमो मंडल अध्यक्ष के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की गई है। 

विज्ञापन

गांधी जयंती पर रैली निकालने का कार्यक्रम था। कार्यक्रम की शुरूआत कर विधायक रजनी तिवारी मौके से जा चुकी थीं। अचानक रैली का मार्ग परिवर्तन होने से कुछ लोग निरीक्षण भवन पहुंच गए। यहीं भाजपा की जिला मंत्री राधा त्रिपाठी के पति गोपाल त्रिपाठी और भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष पवन रस्तोगी के बीच विवाद शुरू हो गया। दोनों के बीच हाथापाई होने लगी। इसी दौरान एक पक्ष के लोगों ने लाइसेंसी हथियार तो दूसरे पक्ष के लोगाें ने तमंचे निकाल लिए। डाक बंगले में मौजूद वरिष्ठ नेता राजेंद्र प्रसाद मिश्रा व कुछ अन्य लोगों ने बीच बचाव किया। गोपाल त्रिपाठी की तहरीर पर पवन रस्तोगी के विरुद्ध जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीकृष्ण शास्त्री ने कहा कि जो हुआ है वह लज्जाजनक है। गोपाल त्रिपाठी और पवन रस्तोगी ने फोन पर घटना की जानकारी दी है। उन्होंने दोनों पक्षों को वार्ता के लिए मंगलवार को बुलाया है। रिपोर्ट दर्ज होने की बात संज्ञान में नहीं है। 
विज्ञापन

अंदरूनी संघर्ष खुलकर आ रहा सामने 
भारतीय जनता पार्टी का अंदरूनी संघर्ष अब खुलकर सामने आने लगा है। भाजपा के तीन मंडल अध्यक्षों को हटाने और नए मंडल अध्यक्ष बनाने से उठी चिंगारी अभी शांत भी नहीं हुई थी कि एक नई घटना घट गई। दरअसल कुनबा बढ़ाने के चक्कर में भाजपा के जिम्मेदारों ने आर्थिक दृष्टिकोण के आधार पर लोगों को पार्टी में शामिल कर लिया। अब भाजपाई बने नए लोग पार्र्टी की रीति नीति से ठीक उलट आचरण कर रहे हैं। भाजपा की रीति नीति का ज्ञान इन लोगों को नाममात्र भी नहीं है। नगर निकाय के चुनावों में भाग्य आजमाने की चाहत भी अनुशासन तार-तार कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed