फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bank cashier robbed four including

बैंक कैशियर सहित चार से लूट

Sat, 18 Jun 2016 11:58 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई Updated Sat, 18 Jun 2016 11:58 PM IST
विज्ञापन
Bank cashier robbed four including
बैंक कैशियर - फोटो : अमर उजाला

 हरदोई। जिले में चाल अलग-अलग स्थानों पर बदमाशों ने बैंक कैशियर सहित चार से लूटपाट की। शहर कोतवाली क्षेत्र में ड्यूटी जा रहे बैंक कैशियर को बोलेरो सवार बदमशों ने जान से मारने की धमकी देकर एटीएम से 25 हजार निकलवाए। कछौना में ट्रक चालक को तमंचे के बल पर 24 हजार तो बिलग्राम में किसान से 75 हजार लूट लिया। जबकि पाली थाना क्षेत्र में होमगार्ड से बाइक लूट ली।  

विज्ञापन


हरदोई शहर के इंदिरा नगर निवासी प्रवीण कुमार कुशवाहा आर्यावर्त ग्रामीण बैंक की उन्नाव जिले के सफीपुर शाखा में बैंक कैशियर हैं। शनिवार सुबह सात बजे वह बैंक जाने के लिए फल मंडी के पास वाहन का इंतजार कर रहे थे। इसी बीच बोलेरो सवार पांच लोग आए। चालक ने संडीला तक जाने की बात कही तो प्रवीण भी उसमें बैठ गए। कुछ दूर जाने के बाद उसमें सवार लोगों ने असलहे से प्रवीण को धमकाया और पर्स में रखे 26 सौ रुपये, एटीएम कार्ड और घड़ी छीन ली।
विज्ञापन


लालपालपुर पहुंचने पर बदमाशों ने एटीएम कार्ड का कोड पूछा और एटीएम से 25 हजार रुपया निकाल लिए। इसके बाद कराही गांव के पास करीब डेढ़ किलोमीटर कच्चे रास्ते से जाने के बाद प्रवीण को नीचे उतारा । उनके मोबाइल की बैट्री निकाल ली। बदमाशों के जाने के बाद किसी तरह प्रवीण मुख्य मार्ग पर पहुंचे और पुलिस व परिजनों को वाकया बताया। एएसपी पूर्वी बीसी दुबे, शहर कोतवाल विनय गौतम मौके पर पहुंचे और पीड़ित से जानकारी ली। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह कानपुर के घाटमपुर निवासी चालक राजू सिंह शनिवार को बाराबंकी से माल उतार कर हरदोई मैदा लोड करने जा रहा था।  कछौना के  डाबर फार्म के पास ट्रक खराब हो गया। वह हेल्पर को मैकेनिक लेने कछौना भेज दिया। इसी बीच संडीला की ओर  से आए बाइक सवार बदमाशों ने उसे तमंचा लगा दिया और उसके पास मौजूद 24 हजार रुपया लूट लिया। उधर, पाली थाना क्षेत्र के गांव दलेलपुर निवासी होमगार्ड  राजपाल शुक्रवार शाम पाली थाने में ड्यूटी करने आ रहा था।


पाली-पचदेवरा नहर पटरी मार्ग पर ग्राम मेघपुर के पास दो बाइकों पर आए पांच बदमाशओं ने तमंचे के बल पर बाइक, मोबाइल और उसके पास मौजूद 530 रुपया छीन लिया। इसी तरह बिलग्राम थाना क्षेत्र के बधौरी मजरा सदरियापुर निवासी रघुवीर (50) सांडी मार्ग पर वाहन के इंतजार में थे। तभी एक बोलेरो ने सांडी जाने की बात कह कर बैठा ली। रास्ते में तमंचे के बल पर किसान के पास मौजूद 75 हजार रुपया लूट लिया। किसान को धोंधी गांव के पास छोड़ दिया। सभी मामले में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। कैशियर मामले में लालपालपुर में लगे इंडियन बैंक के एटीएम सेसीसीटीवी कैमरे के फुटेज निकलवाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed