{"_id":"57b5fd8c4f1c1bd0596ec3c5","slug":"ashiq-s-murder-arrested-two-absconding","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशिक का हत्यारोपी गिरफ्तार, दो फरार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आशिक का हत्यारोपी गिरफ्तार, दो फरार
अमर उजाला ब्यूराो/हरदोई
Updated Thu, 18 Aug 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी (हरदोई)। उजागरपुरवा गांव में युवक की हत्या के मामले में पुलिस ने एक हत्यारोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया, जबकि दो साथी फरार हैं। पूछताछ में पता चला कि आशनाई के चक्कर में हत्या हुई थी।
विज्ञापन
21 जुलाई की रात उजागरपुरवा गांव में घर से सटे जानवर बांधने के अहाते में सोए आशिक को अज्ञात लोगों ने गर्दन में गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया था। वारदात में अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। कोतवाली परशुराम सिंह ने बताया कि इस मामले में पुलिस छानबीन में मामला आशनाई का सामने आ रहा था। पुलिस ने इस आधार पर मोबाइल काल डिटेल आदि के सहारे मुजरिमोें पर शिकंजा कसा और एक युवक आवेश पुत्र अल्ताफ को गुरुवार सुबह गिरफ्तार कर लिया। उसके दो अन्य साथियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
पूछताछ में पता चला है कि लड़की से आशनाई को लेकर तीनों ने आशिक को मोबाइल पर मूवी देखते समय बिस्तर पर ही दबोच लिया था। दो ने उसे पकड़ा तथा तीसरे ने गर्दन से सटा कर गोली चला दी जिससे उसकी मौत हो गई थी। कोतवाल परशुराम सिंह के अनुसार तकरीबन एक माह की पड़ताल के बाद मुजरिम बेनकाब हुए हैं।
विज्ञापन