फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Aged crushed by a vehicle, killed

वाहन ने वृद्ध को कुचला, मौत

Thu, 03 Nov 2016 12:23 AM IST
अमर उजाला, हरदोई
अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 03 Nov 2016 12:23 AM IST
विज्ञापन
Aged crushed by a vehicle, killed
रोते बिलखते परिजन। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खेत पर जा रहे वृद्ध को कटरा-बिल्हौर राजमार्ग पर एक वाहन ने कुचल दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है । कोतवाली क्षेत्र के गांव अटवारा चकोला के मजरा गुलबहा निवासी घासू (55) पुत्र के वल बुधवार की सुबह छह बजे खेत पर जा रहा था।
विज्ञापन


गांव के सामने जैसे ही वह राजमार्ग को पार करने लगे। इसी दौरान उसको किसी वाहन ने कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। जानकारी होने पर मौके पर परिजन पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर कोतवाल भगवान सिंह मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंचे। लेकिन तब तक वाहन चालक गाड़ी समेत समेत भाग गया । पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेजा है ।
विज्ञापन


घासू के दो पुत्र टीकाराम और राजू हैं। टीकाराम ने बताया कि उसके पिता खेतीबाड़ी करते थे। कोतवाल ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मृतक के पुत्र टीकाराम की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed