फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   रोडवेज बस स्टैँड परिसर में बने सीवर टैंक में मिला अज्ञात युवक का शव

रोडवेज बस स्टैँड परिसर में बने सीवर टैंक में मिला अज्ञात युवक का शव

Fri, 04 Jan 2019 11:50 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jan 2019 11:50 PM IST
विज्ञापन
रोडवेज बस स्टैँड परिसर में बने सीवर टैंक में मिला अज्ञात युवक का शव
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस स्टेशन परिसर में खुले सीवर टैंक में युवक का शव पड़ा मिला। उसके पास विकलांग प्रमाण पत्र मिला है। इसके आधार पर शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। शव करीब 15 दिन पुराना होने की आशंका है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस स्टेशन परिसर में सीवर टैंक बने हैं। टैंक के ऊपर पड़े पत्थर काफी दिन से टूटे हैं। शुक्रवार दोपहर सीवर टैंक के पास से निकले कुछ यात्रियों को सड़ने की दुर्गंध आई। इस पर यात्रियों ने टैंक के अंदर झांककर देखा, तो उसमें शव पड़ा था। उन लोगों ने रोडवेज कर्मियों को जानकारी दी। घटना की जानकारी होते ही वहां पर भारी भीड़ जमा हो गई। एआरएम मोहनलाल मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को टैंक के अंदर से निकलवाया और मोर्चरी में रखवा दिया। सदर चौकी इंचार्ज मो. कय्यूम ने बताया कि युवक की आयु लगभग तीस साल लग रही है। शव पूरी तरह से सड़ चुका है। उसकी जेब से एक विकलांग प्रमाण पत्र और कुछ नगदी बरामद हुई है। उसकी शिनाख्त का प्रयास किया जा रहा है। कोतवाल सुधीर त्यागी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed