फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   संदिग्ध हालात में गोली लगने से अधेड़ घायल, चार पर रिपोर्ट

संदिग्ध हालात में गोली लगने से अधेड़ घायल, चार पर रिपोर्ट

Fri, 23 Nov 2018 11:58 PM IST
Updated Fri, 23 Nov 2018 11:58 PM IST
विज्ञापन
संदिग्ध हालात में गोली लगने से अधेड़ घायल, चार पर रिपोर्ट
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कल्याणी में संदिग्ध हालात में गोली लगने से अधेड़ घायल हो गया। पीड़ित के पुत्र ने गांव के ही चार लोगों पर चुनावी रंजिश में जानलेवा हमला करने की रिपोर्ट दर्ज कराई है।
विज्ञापन

ग्राम कल्याणी निवासी अनुज कुमार ने बताया कि गुरुवार रात उसके पिता मिथिलेश, मां गुड्डी और अन्य परिजन घर में सो रहे थे। आधी रात के बाद गांव के ही जितेंद्र, नगरेश, मुनेंद्र और दक्षराज पुत्र रामशरन उसके घर में घुस आए और उसके साथ मारपीट करने लगे। पिता मिथिलेश (50), मां गुड्डी (45) बीच बचाव करने लगे, तो आरोपियों ने उन्हें भी पीट दिया। इस बीच आरोपियों ने तमंचे से फायर कर दिया। जांघ में गोली लगने से पिता मिथिलेश घायल हो गए। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रभारी निरीक्षक अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि तहरीर के आधार पर चार लोगों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की गई है। पंचायत चुनाव की रंजिश में घटना को अंजाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed