{"_id":"5b9d5163867a557ec074b4cc","slug":"91537036643-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में नकब लगाकर नगदी जेवर पार किए","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
घर में नकब लगाकर नगदी जेवर पार किए
Updated Sun, 16 Sep 2018 12:07 AM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के ताजपुर गांव में चोरों ने नकब लगाकर घर से नगदी और जेवर चुरा लिए।
सुरसा थाना क्षेत्र के खजुराहरा गांव के मजरा ताजपुर निवासी राजेश यादव खेती करता है। उसने बताया कि शुक्रवार रात वह परिवार के साथ आंगन में सो रहा था। उसी दौरान चोरों ने पीछे की दीवार में नकब लगा दी। कमरे के अंदर बक्सों में रखे सवा लाख रुपये के जेवर और 10 हजार की नगदी लेकर फरार हो गए। शनिवार सुबह जब उसकी पत्नी कमरे के अंदर पहुंची तो उसे नकब लगी दिखी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है। एसओ सिराजुद्दीन ने बताया कि जांच की जा रही है।
घर में नकब लगाकर नगदी और जेवर चोरी