फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   महिला की हरकतों से आजिज पति और पुत्र ने मिलकर की थी हत्या

महिला की हरकतों से आजिज पति और पुत्र ने मिलकर की थी हत्या

Wed, 05 Sep 2018 11:25 PM IST
Updated Wed, 05 Sep 2018 11:25 PM IST
विज्ञापन
महिला की हरकतों से आजिज पति और पुत्र ने मिलकर की थी हत्या
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

हरदोई। पांच दिन पूर्व महिला की हत्या कर शव बेनीगंज-संडीला मार्ग पर फेंके जाने की घटना का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। महिला को एक व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक अवस्था में देखने के कारण पति और पुत्र ने बांका मारकर उसकी हत्या की थी। दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।
बुधवार को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में एसपी आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि एक सितंबर को संडीला-बेनीगंज मार्ग पर महिला का शव मिला था। अब्दुल सत्तार पुत्र हैदर निवासी महरोनिया कोतवाली संडीला ने उसकी शिनाख्त अपनी भाभी लाजिम उर्फ नाजिमा के रूप में की थी। हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए सीओ संडीला शैलेंद्र सिह राठौर और प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव को लगाया गया था। एसपी ने बताया कि बुधवार को मुखबिर की सूचना पर एक गैस एजेंसी के निकट से लाजिमा के पति जब्बार पुत्र हैदर और उसके पुत्र अरमान निवासी मोहल्ला सुंबाबाग महतवाना कोतवाली संडीला को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

दोनों ने बताया कि घटना के एक दिन पहले जब्बार और अरमान ने लाजिमा को एक व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ लिया था। उसकी बांके से हत्या करने के बाद शव को बाइक से ले जाकर संडीला-बेनीगंज मार्ग पर फेंक दिया था। एसपी ने खुलासा करने वाली टीम को पुरस्कृत करने की बात कही है। प्रेसवार्ता में खुलासा करने वाली टीम के प्रभारी निरीक्षक जगदीश यादव, उपनिरीक्षक रामकेवल तिवारी और राजेश्वर त्रिपाठी व सिपाही शशिकांत लवानिया और फुरकान चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला की हत्या में पति और पुत्र गिरफ्तार
- एक व्यक्ति के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखने पर की थी वारदात
- बेनीगंज-संडीला मार्ग पर एक सितंबर को पड़ा मिला था शव
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed