{"_id":"5959330f4f1c1b8c1a8b4848","slug":"81499017999-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"झोलाछाप के इलाज से गई युवक की जान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
झोलाछाप के इलाज से गई युवक की जान
Updated Sun, 02 Jul 2017 11:27 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सिरसौली निवासी युवक की झोलाछाप के इलाज से मौत हो गई। युवक की शनिवार को हालत बिगड़ने पर परिजन पड़ोस के गांव सकतपुर ले गए थे। झोलाछाप की दी गई दवा खाने के बाद युवक की हालत बिगड़ी थी। मृतक के परिजनों ने झोलाछाप पर गलत इलाज का आरोप लगाया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।
बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के बरखेरा के मजरा सिरसौली निवासी श्रीपाल के बेटे सुभाष (30) को शुक्रवार को तेज सर्दी लगकर बुखार आ गया था। परिजनों ने गांव में ही उसे दवा दिलाई थी। उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ और शनिवार सुबह उसकी हालत बिगड़ गई। परिजन पड़ोस के गांव सकतपुर ले गए। यहां पर झोलाछाप रामकुमार ने तीन खुराक दवाई दी। एक खुराक उसने दवाखाने पर ही खा ली और घर चला आया। परिजनों ने बताया कि दूसरी खुराक शाम करीब छह बजे खाई और दवा खाने के करीब 15 मिनट बाद ही उसकी हालत बिगड़ी। वह बेहोश हो गया। हालत गंभीर देख परिजनों ने एंबुलेंस को फोन किया। एंबुलेंस आने का इंतजार करते करीब 30 मिनट ही हुए होंगे कि उसकी मौत हो गई। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की। मृतक के चचेरे भाई कमल किशोर ने झोलाछाप पर सुभाष क ो गलत दवा देने का आरोप लगाया है। रविवार को पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। मृतक के भाई ने झोलाछाप के खिलाफ तहरीर दी है। एसओ सुभाष चंद्र ने बताया कि राजकुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
- झोलाछाप के इलाज से गई युवक की जान
- बेहटा गोकुल थाना क्षेत्र के सिरसौली का निवासी था युवक
- थाना क्षेत्र के पडोसी गांव सकतपुर का निवासी है झोलाछाप