{"_id":"5ccb3814bdec22078a1fb431","slug":"71556822036-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डांस करने से रोकने पर लड़की के पिता समेत अन्य को पीटा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
डांस करने से रोकने पर लड़की के पिता समेत अन्य को पीटा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बघौली थाना क्षेत्र के चौहान खेड़ा गांव में शादी में डीजे पर नाचने को लेकर हुए विवाद के बाद गांव के ही चार लोगों ने लड़की के पिता व एक अन्य युवक को पीट-पीट कर घायल कर दिया।
पीड़ित पिता की ओर से तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
थाना क्षेत्र के ग्राम चौहान खेड़ा निवासी सोनेलाल (42) पुत्र सतनू ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि बुधवार की उसकी बेटी की शादी थी।
बरात आने के बाद द्वारचार समेत अन्य कार्यक्रमों के साथ ही बराती व जनाती पक्ष के लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। नाचने को लेकर गांव के ही कुछ लोगों का आपस में विवाद हो गया, जिस पर परिजनों ने समझा बुझाकर उन्हें शांत करा दिया।
बताया कि इसके कुछ देर बाद गांव के ही ओमप्रकाश, रामकिशोर, मायाराम व श्रीकृष्ण आदि नशे की हालत में आए डीजे पर फिर डांस करने लगे।
सोनेलाल ने बताया कि आरोपियों को नशे की हालत में नाचते हुए देख उसने रोका तो आरोपियों ने उसे व उसके परिवार के ही हरिचंद्र को पीट दिया, जिसमें वह दोनों घायल हो गए।
विज्ञापन
एसओ फूलचंद्र सरोज ने बताया कि तहरीर मिली है। आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
डांस करने से रोकने पर लड़की के पिता समेत अन्य को पीटा
बघौली थाना क्षेत्र के ग्राम चौहानखेड़ा गांव की घटना
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ दर्ज की रिपोर्ट