फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   पचीस हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा

पचीस हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा

Wed, 30 Jan 2019 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 30 Jan 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
पचीस हजार के इनामी बदमाश को पुलिस ने धर दबोचा
हरदोई। जिले में गैंगस्टर के मामले में वांछित चल रहे पचीस हजार रुपये के इनामी बदमाश को स्वॉट टीम ने धर दबोचा। पुलिस ने उसके विरुद्ध कार्रवाई कर जेल भेज दिया।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक आलोक प्रियदर्शी ने बताया कि पिहानी थाना क्षेत्र के ग्राम महमूदपुर सरैया निवासी रईस पुत्र जर्रू अंसारी पर बघौली थाना क्षेत्र में गैंगस्टर सहित दो आपराधिक मामले दर्ज हैं। उस पर पचीस हजार रुपये का इनाम घोषित है। वह काफी समय से फरार चल रहा था। उसकी तलाश के लिए स्वॉट टीम को लगाया गया था। उन्होंने बताया कि स्वॉट टीम प्रभारी आलोक कुमार सिंह ने पुलिस टीम के साथ इनामी बदमाश को बुधवार दोपहर कचहरी से गिरफ्तार कर लिया। एसपी ने बताया कि वह अपने साथियों के साथ आपराधिक घटनाओं को अंजाम देता था। टीम में होरीलाल, राहुल कुमार, इरफान, ओम प्रकाश, गुरजीत और मो. समीर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed