फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   महिला को गोली मारने में चार पर रिपोर्ट दर्ज

महिला को गोली मारने में चार पर रिपोर्ट दर्ज

Tue, 09 Oct 2018 11:57 PM IST
Updated Tue, 09 Oct 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
महिला को गोली मारने में चार पर रिपोर्ट दर्ज
हरपालपुर। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत ग्राम भदार में सोमवार देर शाम महिला को गोली मारे जाने की घटना में पुलिस ने चार भाइयों के विरुद्ध मारपीट और दलित उत्पीड़न की रिपोर्ट दर्ज की है। इनमें दो सगे और दो चचेरे भाई हैं। महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। सीओ हरपालपुर ममता कुरील ने मंगलवार दोपहर गांव पहुंचकर घटना के बारे में जांच की।
विज्ञापन

ग्राम भदार निवासी मान सिंह की पत्नी मंजू देवी (28) सोमवार शाम लगभग साढ़े छह बजे घर के बाहर खड़ी थी। तभी वहां पहुंचे गांव निवासी सर्वेश पुत्र राधाकृष्ण ने मंजू को तमंचे से गोली मार दी थी। सर्वेेश के साथ गांव के ही दो-तीन अन्य लोग भी थे। गोली लगने से मंजू घायल हो गई और उसे सीएचसी में भर्ती कराया गया था। घटना के पीछे मुखबिरी की वजह सामने आई थी। पुलिस ने मंगलवार को मंजू देवी की तहरीर पर गांव के सर्वेश, चंद्र प्रकाश, भगवानदीन और कल्लू के विरुद्ध मारपीट और दलित एक्ट की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की है। सीओ ममता कुरील मामले की जांच के लिए मंगलवार दोपहर भदार गईं और ग्रामीणों के बयान लिए। उधर दूसरी ओर मंजू को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। प्रभारी निरीक्षक ज्ञान प्रकाश तिवारी ने बताया कि सीओ प्रकरण की जांच कर रहीं हैं। मेडिकल में 12 बोर के छर्रे लगने की बात सामने आई है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर गोली मारने की धारा बढ़ाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed