{"_id":"5b92c2db867a557eb3413d37","slug":"61536344795-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव, रिपोर्ट दर्ज
Updated Sat, 08 Sep 2018 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
शाहाबाद। ग्राम झरसा केसरी निवासी एक महिला का शव शुक्रवार शाम घर के एक कमरे में फांसी पर लटकता मिला। कोतवाल उमाशंकर उत्तम ने बताया कि भाई की तहरीर पर पति समेत चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
झरसा केसरी गांव निवासी सुधा (20) पत्नी नारेंद्र का शव शुक्रवार शाम घर के एक कमरे में मिला। परिजन घटना का कारण नहीं बता सके। सुधा का भाई फूलचंद्र निवासी ग्राम मानपुर थाना बेहटागोकुल मौके पर पहुंचा। फूलचंद्र ने बताया कि उसने अपनी बहन की शादी इसी साल 9 मई को झरसा केसरी गांव निवासी नारेंद्र उर्फ उपेंद्र के साथ की थी। ससुरालीजन दहेज में रुपये और सामान की मांग को लेकर सुधा को परेशान करते थे। शुक्रवार को आरोपियों ने उसकी बहन की हत्या कर शव फांसी पर लटका दिया। जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। कोतवाल उमाशंकर उत्तम ने बताया कि आरोपी पति नारेंद्र, सास रामवती, ससुर ज्वाला प्रसाद व नंद उर्मिला देवी के खिलाफ दहेज हत्या की धाराओं में रिपोर्ट दर्ज की गई है।
चार ससुरालियों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट
- फंदे पर लटका मिला विवाहिता का शव