{"_id":"5b561c0f4f1c1b827d8b456b","slug":"61532369935-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत
Updated Tue, 24 Jul 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पाली(हरदोई)। कटरा-बिल्हौर हाईवे पर ग्राम गौरखेड़ा के पास सोमवार की शाम तेज रफ्तार बाइक ने साइकिल लेकर पैदल सड़क पार कर रहे अधेड़ को टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल अधेड़ की मौके पर मौत हो गई। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे बाइक चालक को ग्रामीणों ने दौड़ाकर पकड़ लिया। एसओ रन्धा सिंह ने बताया कि बाइक चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम तड़ेर निवासी सोनेलाल (52) पुत्र बहादुर परिवार के साथ हरपालपुर थाना क्षेत्र के ग्राम मुबारकपुर स्थित अपनी ससुराल में रह रहा था। तबियत खराब होने पर सोमवार को सोनेलाल पत्नी रामजानी के साथ साइकिल से दवा लेने सवायजपुर सीएचसी आया था।
दवा लेने के बाद वह साइकिल लेकर गौरखेड़ा गांव के पास पैदल सड़क पार कर रहा था। पीछे से पत्नी आ रही थी। सड़क पार करते वक्त तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल सोनेलाल की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद भागने की कोशिश कर रहे बाइक चालक को ग्रामीणों ने पकड़ लिया। जानकारी पर सोनेलाल के परिजन व पुलिस पहुंच गई। बाइक चालक को हिरासत में लेने के बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
बाइक की टक्कर से अधेड़ की मौत
- पत्नी के साथ सीएचसी से दवा लेकर लौट रहा था अधेड़
- थाना क्षेत्र के ग्राम गौरखेड़ा के पास हुआ हादसा
- ग्रामीणों ने बाइक चालक को पकड़ा, पुलिस को सौंपा