{"_id":"5caa3eb5bdec221468052cb0","slug":"51554661045-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फंदे पर लटकता मिला नवविवाहिता का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पचदेवरा। थाना क्षेत्र के ग्राम बीरमपुर में शनिवार देर शाम घर में नवविवाहिता का शव फंदे पर लटकता मिला। वह पति से विवाद होने से नाराज थी।
विज्ञापन
देहात कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत पिहानी चुंगी निवासी बेबी (20) ने तीन माह पूर्व पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम बीरमपुर निवासी सोनपाल के साथ प्रेम विवाह किया था। दोनों के इस रिश्ते से परिजन नाखुश थे। जिसको लेकर घर में कलह मची रहती थी। ग्रामीणों के अनुसार शनिवार को दंपति के बीच काफी देर तक विवाद हुआ। देर शाम बेबी ने घर की दूसरी मंजिल पर कमरे में दुपट्टे से फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद सोनपाल वहां गया तो उसने कमरा बंद देखा। आवाज लगाने पर बेबी ने जवाब नहीं दिया तो उसने खिड़की से झांककर देखा। पत्नी का शव फंदे पर लटका देखकर उसके होश उड़ गए। परिजनों ने दरवाजा तोड़कर शव फंदे से उतारा। देर रात मायके पक्ष के लोग भी पहुंच गए। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को नहीं दी। ग्रामीणों की सूचना पर रविवार दोपहर एसआई ज्ञानेश दुबे मौके पर पहुंचे। इससे पहले ही ससुरालियों ने मायके पक्ष की रजामंदी पर गांव में ही बेबी का अंतिम संस्कार कर दिया। एसओ लक्ष्मीकांत मिश्रा ने बताया कि घटना की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।