{"_id":"5c703badbdec22737f733d7d","slug":"51550859181-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संशोधित -युवती ने फांसी लगाकर जान दी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिहानी। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम खटेली निवासी सोनी (18) पुत्री प्रताप सिंह ने शुक्रवार को घर के अंदर फांसी लगाकर जान दे दी। ग्रामीणों से जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस दरवाजा खोलकर अंदर पहुंची तो कमरे में छत के कुंडे से दुपट्टे से उसका शव फांसी पर लटकता मिला। लोगों ने बताया कि सोनी के पिता की 15 वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। सोनी कभी अपनी मां तो कभी भाइयों के पास आ जाती थी। एक भाई राजीव दिल्ली में नौकरी करता हैै। जबकि दूसरा भाई प्रदीप पिकअप चालक है। प्रदीप ने बताया कि सुबह वह घर से निकला तो सब ठीक था, उसे घटना के कारण के बारे में कोई जानकारी नहीं है। वहीं ग्रामीण युवती का गांव के ही एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग होने की बात कह रहे हैं। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की ब्रेकिंग अपडेट।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।