{"_id":"5c041946bdec2241a874976a","slug":"51543772486-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बक्सा खेड़ा गांव के बाहर पड़ा मिला युवक का शव","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बक्सा खेड़ा गांव के बाहर पड़ा मिला युवक का शव
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कछौना। कोतवाली क्षेत्र के बक्साखेड़ा गांव के किनारे रविवार सुबह युवक का शव पड़ा मिला। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है।
युवक के पास से मिले मोबाइल के जरिये परिजनों को सूचना दी गई। संडीला के ग्राम गोसवा डोगा के मजरा अजराइल खेड़ा निवासी जगदीश ने मृतक की शिनाख्त भाई रोहित (19) पुत्र ब्रजलाल के रूप में की। जगदीश ने बताया कि रोहित तीन भाइयों में छोटा और अविवाहित था। वह छह माह से संडीला में हरदोई लखनऊ रोड स्थित ढाबे पर काम कर रहा था। शनिवार शाम वह घर नहीं पहुंचा तो परिजनों ने उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन उसका पता नहीं चला। रविवार सुबह वह ढाबे पर गया, जहां ढाबा मालिक ने बताया कि शनिवार दोपहर रोहित शौच के लिए गया था, लेकिन वापस नहीं आया। जगदीश ने बताया कि रोहित की क्षेत्र के एक गांव निवासी लड़की से बात होती थी, जिसको लेकर लड़की के परिजन उससे नाराज रहते थे। जगदीश ने रोहित की हत्या की आशंका जताई है। कोतवाल जावेद अहमद ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।