{"_id":"5c83fa98bdec2214046ee7d4","slug":"41552153240-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेल्समैन से 23550 रुपये की लूट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सेल्समैन से 23550 रुपये की लूट
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सवायजपुर। लोनार कोतवाली के कस्बा जमालपुर के कटरा बिल्हौर हाईवे पर वैन सवार बदमाशों ने सेल्समैन से 23550 रुपये लूटकर फरार हो गए। पुलिस मामले को संदिग्ध मान रही है।
लोनार कोतवाली क्षेत्र के सवायजपुर निवासी शिवाकांत पांडे पुत्र वेद प्रकाश पांडे पाली थाना क्षेत्र के रूपापुर चौराहे पर बीयर की दुकान में सेल्समैन है। शिवाकांत के अनुसार शुक्रवार की शाम को दुकान बंद कर घर जा रहा था। सवायजपुर में कटरा-बिल्हौर हाईवे मार्ग पर राम प्रताप पांडे की दुकान के पास रात साढ़े दस बजे वैन सवार दो बदमाशों ने उसकी बाइक को रोक लिया। डंडे से पीटकर घायल कर दिया। उसके पास से 23550 रुपये और दुकान की चाबी लूट कर भाग गए। उसने वृंदावन चौराहे पर मौजूद यूपी 100 की पिकेट को सूचना दी। लेकिन पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। इस संबंध में चौकी प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया घटना की तहरीर शनिवार सुबह मिली है। मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। जांच कर आगे कार्रवाई की जाएगी।