फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   युवक की हत्या के मामले में चार पर रिपोर्ट

युवक की हत्या के मामले में चार पर रिपोर्ट

Sun, 09 Dec 2018 11:19 PM IST
Updated Sun, 09 Dec 2018 11:19 PM IST
विज्ञापन
युवक की  हत्या के मामले में चार पर  रिपोर्ट
हरपालपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र के बम्हरौली-घोड़ीधर मार्ग पर 15 दिन पूर्व पुलिया के नीचे मिले युवक के शव के मामले में चार लोगों के विरुद्ध हत्या का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

बम्हरौली-घोड़ीधर मार्ग पर पुलिया के नीचे 25 नवंबर की शाम युवक का शव बरामद हुआ था। उसके पास ही बाइक मिली थी। युवक की शिनाख्त कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगरा-चौधकपुर निवासी चरित्र कुमार (30) पुत्र शिशुपाल के रूप में हुई थी। घटना के संबंध में युवक की पत्नी विट्टो देवी की ओर से तहरीर दी गई। उसने आरोप लगाया कि उसके पति की हत्या कर शव फेंका गया है। बताया कि घटना वाले दिन क्षेत्र के अलीगंज-ननखेरिया गांव के पास कुछ लोगों के साथ उसके पति को जुआ खेलते देखा गया था। उसने आरोप लगाया कि जुए में जीते रुपयों के लालच में ही उसके पति की गांव के ही चार लोगों ने हत्या कर शव पुलिया के नीचे फेंक दिया। कोतवाली प्रभारी ब्रजेश सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर पर गांव निवासी प्रमोद सिंह, मोरपाल, शीलू समेत चार के विरुद्ध हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed