फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   35 thousand rupees looted from old person

वृद्ध से लूटे 35 हजार

Wed, 28 Feb 2018 11:09 PM IST
हरदाेई
हरदाेई Updated Wed, 28 Feb 2018 11:09 PM IST
विज्ञापन
35 thousand rupees looted from old person
पीड़ित विश्वनाथ। - फोटो : अमर उजाला

शहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस की वर्दी में दो बाइक सवार युवकों ने एक वृद्ध से 35 हजार रुपये लूट लिए। पीड़ित ने कोतवाली में सूचना दी है। 

विज्ञापन

सांडी थाना क्षेत्र के ग्राम मझिया चचरापुर निवासी विश्वनाथ पुत्र रामकृष्ण बुधवार दोपहर भारतीय स्टेट बैंक आफ इंडिया की कृषि विकास शाखा से पैसे निकालकर वाहन की तलाश में पैदल सोल्जर बोर्ड चौराहे जा रहे थे। रास्ते में दो बाइक सवार आए। जिसमें एक ने पुलिस की वर्दी पहन रखी थी। दोनों ने उन्हें रोका और कहा कि चलो कोतवाली। उन्हें बाइक पर बैठाया। उन्होंने विरोध किया तो कोतवाली में देख लेने की धमकी दी। उन्हें कैनाल रोड पर ले गए और सीडीओ आवास के पास उनके झोले से 35 हजार रुपये निकाल लिए। उन्हें उतारकर भाग गए। उन्होंने बताया कि उसके पुत्र दीपक ने पंजाब नेशनल बैंक से बीस हजार रुपये निकाले थे और उनके पास 15 हजार रुपये थे। जिनको लेकर वह घर जा रहे थे। बदमाशों की बाइक पर नंबर नहीं था। उसकी मीटर रीडिंग 75 किमी थी। कोतवाल आलोक कुमार सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed