{"_id":"5c23bdb7bdec2256de78f2eb","slug":"31545846199-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भूमि विवाद में लाठी डंडे चले, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
भूमि विवाद में लाठी डंडे चले, चार घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम कूड़ी में भूमि के विवाद में दो भाइयों में लाठियां चल गईं। हादसे में दोनों पक्षों के चार लोग घायल हो गए। पुलिस ने एनसीआर दर्ज कर सभी को जिला अस्पताल भेज दिया।
पचदेवरा थाना क्षेत्र के ग्राम कूड़ी निवासी धनीराम (50) और रामविलास (45) सगे भाई हैं। घर के सामने करीब पांच बिसवा जमीन पड़ी है। जिसके बंटवारे को लेकर दोनों भाइयों में विवाद चल रहा है। बुधवार सुबह रामविलास जमीन पर कब्जे का प्रयास कर रहा था। धनीराम ने उसे रोका। इस पर दोनों में गाली-गलौज शुरू हो गई। विवाद बढने पर दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे लेकर आ गए। मारपीट में धनीराम, उसकी बेटी सोनी (18) और ममता (20) घायल हो गईं। वहीं दूसरे पक्ष से रामविलास की बेटी गीता (18) घायल हो गई। घटना की सूचना पर यूपी 100 टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्ष के लोगों को शांत कराया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर एनसीआर दर्ज कर घायलों को अस्पताल भेज दिया। एसओ जितेंद्र मोहन सरोज ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।