{"_id":"5b82f00e42c792463b3b5fe1","slug":"31535307790-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिचालक का कैशबैग छीन कर भागा युवक","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
परिचालक का कैशबैग छीन कर भागा युवक
Updated Sun, 26 Aug 2018 11:57 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र में रोडवेज बस स्टैंड पर कैसरबाग डिपो की बस के परिचालक का बैग छीनकर युवक भाग गया। उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया गया।
रक्षाबंधन के कारण रोडवेज बस स्टैंड पर रविवार को काफी भीड़ थी। इस बीच कैसरबाग डिपो की बस लखनऊ से आकर बस स्टैंड पर रुकी। एक युवक भीड़ में घुस आया और बस के गेट पर खड़े परिचालक वीरेंद्र सिंह से कैश बैग छीनकर भाग खड़ा हुआ। परिचालक ने शोर मचा दिया। वहीं खड़े दूसरे परिचालक राघवेंद्र सिंह सहित अन्य कर्मचारियों ने युवक को दबोच लिया। कैशबैग परिचालक को सौंप दिया। घटना की सूचना शहर कोतवाली पुलिस को दी। पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और युवक को हिरासत में ले लिया। शहर कोतवाल दीपक सिंह रघुवंशी ने बताया कि मामले उनके संज्ञान में नहीं है।
परिचालक का बैग छीनकर भागे युवक को पकड़ा