{"_id":"5999cd014f1c1bf5768b4719","slug":"25-days-of-child-death-in-stone-pelting","type":"story","status":"publish","title_hn":"पथराव में 25 दिन के बच्चे की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पथराव में 25 दिन के बच्चे की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Sun, 20 Aug 2017 11:25 PM IST
विज्ञापन
कासिमपुर थाने में सलमा से पूछताछ करते थाना प्रभारी संजय मौर्या।
- फोटो : amarujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासिमपुर/हरदोई। भैंसों की लड़ाई को लेकर हुआ विवाद तूल पकड़ने के बाद एक पक्ष ने दूसरे पर पथराव करना शुरू कर दिया। इस दौरान फेंका गया एक पत्थर छप्पर के नीचे लेटे 25 दिन के बच्चे के सिर लग गया। मौके पर ही बच्चे की मौत हो गई। बच्चे के पिता की तहरीर पर पुलिस ने गांव के ही चार लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
कासिमपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बसंतपुर निवासी नसरत नट बिरादरी के हैं। गांव में ही नट बिरादरी के अन्य लोग भी रहते हैं। रविवार सुबह नसरत उसका पिता मुकद्दस और मां नगमा भीख मांगने के लिए गई हुई थीं। घर में नसरत की पत्नी सलमा अपने 25 दिन के पुत्र अलबक्श के साथ थीं। घर के बाहर नसरत का भैंसा बंधा हुआ था।
विज्ञापन
करीब ही रहने वाले खलील का भैंसा कहीं से आ गया और नसरत के भैंसे से लड़ने लगा। इसका पता चलने पर गांव में ही मौजूद नसरत का भाई पारुल मौके पर पहुंच गया। उसने दोनों भैसें अलग किए और खलील के घर जाकर भैंसा बांधकर रखने की नसीहत दी। इसी को लेकर विवाद बढ़ गया। खलील के साथ अकील, इरफान और कमर अली भी आ गए।
विज्ञापन
इन लोगों को देखकर पारुल वापस अपने घर चला गया, लेकिन आरोपी उसके घर पर पथराव करने लगे। जब पथराव हुआ तो सलमा अपने पुत्र अलबक्श के साथ छप्पर के नीचे बैठी मालिश कर रही थी। पथराव के दौरान पत्थर आकर सीधे अलबक्श केसिर पर लगा। मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
अलबक्श की मौत हो जाने की जानकारी पर आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी पारुल ने पुलिस को दी, तो कासिमपुर थाना प्रभारी संजय मौर्या ने पुलिस बल गांव भेजा। नसरत की तहरीर पर खलील, अकील, कमरअली और इरफान के विरुद्ध पुलिस ने हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है।