फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   सात के विरूद्घ धोखाधड़ी की रिपोर्ट

सात के विरूद्घ धोखाधड़ी की रिपोर्ट

Sun, 03 Feb 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
सात के विरूद्घ धोखाधड़ी की रिपोर्ट
संडीला। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की। अतरौली क्षेत्र के टांडा मजरा कुरोंध गांव निवासी जगरानी पुत्री काढ़ीले ने प्रार्थना पत्र देकर बताया कि गांव में पति व बेटों के साथ अपने खेत पर काम कर रही थी। तभी राजकुमारी पत्नी रमेश आकर उसे खेत से भगाने लगे। इस पर तहसील से उसने खतौनी की नकल और रजिस्ट्री कार्यालय से बैनामा निकलवाया।
विज्ञापन

पता चला कि उसका खेत लखनऊ निवासी भारती सिंह उर्फ भारती देवी पत्नी जितेंद्र सिंह ने 18 अप्रैल को अपने नाम बैनामा करा लिया है। उसने बताया कि गांव निवासी राजकुमारी पत्नी रमेश ने अपने को जगरानी बताकर बैनामा कर दिया। और गांव के मुन्नीलाल व बृजेश को गवाह बना लिया। थाने में और उच्च अधिकारियों को प्रार्थना पत्र दिया था, लेकिन कार्रवाई नहीं की गई। उसने एक मई को कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया था। इसपर सीजीएम ने रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश 29 जनवरी को दिए थे। कोर्ट के आदेश पर कोतवाल जगदीश यादव ने फर्जी बैनामा कराने में शामिल सात लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज की। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed