फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   महिला ने स्वयं को जिंदा जलाया,मौत

महिला ने स्वयं को जिंदा जलाया,मौत

Fri, 11 Jan 2019 11:28 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:28 PM IST
विज्ञापन
महिला ने स्वयं को जिंदा जलाया,मौत
हरदोई। शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शर्मा में गुरुवार शाम मानसिक रूप से बीमार महिला ने खुद पर केरोसिन डालकर आग लगा ली। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसने दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शर्मा निवासी कल्पना सिंह (40) पत्नी करुणेश्वर सिंह मानसिक रूप से परेशान रहती थी। लखनऊ के एक निजी अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था। गुरुवार शाम घर के अन्य सदस्य दरवाजे पर बैठे थे। उसी दौरान कल्पना ने कमरे में रखा मिट्टी का तेल डालकर खुद को आग लगा ली। आग की चपेट में आकर उसने शोर मचाना शुरू कर दिया। परिजनों ने किसी तरह आग बुझाई और उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां देर शाम उसने दम तोड़ दिया। मायके पक्ष ने आरोप से इनकार किया है। उसके तीन पुत्र व एक पुत्री है। कोतवाल दीनानाथ मिश्रा ने बताया मामला संज्ञान में नहीं है। महिला की मौत जिला अस्पताल में हुई है। शहर कोतवाली पुलिस पोस्टमार्टम करा रही है। रिपोर्ट आने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed