फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ससुराल आए युवक का शव गांव के बाहर फांसी पर लटकता मिला

ससुराल आए युवक का शव गांव के बाहर फांसी पर लटकता मिला

Sun, 02 Dec 2018 11:11 PM IST
Updated Sun, 02 Dec 2018 11:11 PM IST
विज्ञापन
ससुराल आए युवक का शव गांव के बाहर फांसी पर लटकता मिला
पिहानी। पत्नी को विदा कराने गए युवक का शव रविवार सुबह गांव के बाहर पेड़ से फंदे पर लटका मिला। भाई ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

शाहाबाद कोतवाली क्षेत्र के ग्राम नगरिया निवासी महेश (30) पुत्र रघुवर शुक्रवार को पत्नी पिंकी को विदा कराने पिहानी के ग्राम बेलहईया निवासी ससुर शिवकुमार के घर गया था। शनिवार शाम बेलहईया से घर वापस जाने की बात कहकर निकले महेश की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। रविवार सुबह उसका शव गांव के बाहर स्थित बहादुर के बाग में रस्सी के सहारे फांसी पर लटकता मिला। उधर से गुजर रहे लोगों की नजर शव पर पड़ी तो उन्होंने पुलिस व महेश के ससुरालियों को सूचना दी। पत्नी पिंकी, ससुर शिवकुमार व नगरिया निवासी परिजन मौके पर पहुंच गए। भाई दिनेश ने बताया कि महेश की शादी 13 साल पहले पिंकी के साथ हुई थी। उसके तीन बेटियां हैं। वह शाहजहांपुर में सिलाई का काम करता था। चार दिन पूर्व पिंकी बच्चों के साथ मायके आ गई थी। भाई दिनेश ने महेश की हत्या की आशंका जताई है। वहीं ससुर शिवकुमार ने बताया कि महेश शराब का आदी था। शुक्रवार शाम वह घर आया और पिंकी को विदा करने की बात कही। पिंकी ने साथ जाने से मना कर दिया। इसके बाद महेश घर वापस जाने की बात कहकर चला गया। कोतवाल अमर सिंह रघुवंशी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed